फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Purchase system will be centralized for better care of patients in AIIMS

Delhi: एम्स में रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए खरीद प्रणाली होगी केंद्रीकृत, निदेशक ने जारी किया आदेश

Fri, 07 Jul 2023 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 07:02 PM IST
सार

समिति के लिए सभी विभागों के प्रमुख से पीआईसी (खरीद) के लिए पूल में प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर के पद पर पांच संकाय सदस्यों के नाम मांगे हैं।

विज्ञापन
Purchase system will be centralized for better care of patients in AIIMS
एम्स, दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोगियों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए एम्स में खरीद प्रणाली को केंद्रीकृत बनाया जाएगा। इसके लिए खरीद संबंधी सभी मामलों के निपटारे के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। इसे लेकर एम्स निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया हैं।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि एम्स में मौजूदा खरीद प्रणाली विकेंद्रीकृत है और विभिन्न विभाग और स्टोर खरीद करते हैं। ऐसे में विभिन्न खरीद संबंधी मामलों के लिए एक नोडल बिंदु की आवश्यकता है जो विभिन्न खरीद दुकानों के बीच समन्वय कर सकें और एम्स में खरीद की एक समान प्रणाली सुनिश्चित कर सकें। इसके लिए डॉक्टरों की 15 जुलाई तक समिति बनाई जाएगी। ये समिति अगले पांच साल तक हर साल की मांग की डिटेल बनाकर देगी। इनके रोस्टर के आधार पर आगे की करवाई होगी।

विज्ञापन


मांगे गए नाम
समिति के लिए सभी विभागों के प्रमुख से पीआईसी (खरीद) के लिए पूल में प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर के पद पर पांच संकाय सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके अलावा सभी क्लीनिकल विभागों के प्रमुखों से ओआईसी (प्रोक्योरमेंट) के लिए अतिरिक्त/एसोसिएट प्रोफेसर या उससे ऊपर के रैंक के एक संकाय सदस्य का नाम मांगा हैं। ये नाम 15 जुलाई तक देना होगा। पीआईसी (खरीद) एम्स से संबंधित विभिन्न खरीद संबंधी मामलों के लिए नोडल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed