{"_id":"5d7c37338ebc3e93df422dc1","slug":"punjabi-man-arrested-for-his-age-in-settling-game-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र बढ़ाकर विदेश में बसने के खेल में पंजाब का शख्स दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र बढ़ाकर विदेश में बसने के खेल में पंजाब का शख्स दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Sat, 14 Sep 2019 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार गुरदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 81 साल का बुजुर्ग बनकर अमेरिका जाने का प्रयास करने वाले गुजरात के एक 32 साल के युवक को गिरफ्तार करने के बाद अब ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पासपोर्ट में अपनी उम्र बढ़ाकर फर्जी कागजात से हांगकांग की नागरिकता ले ली थी।
विज्ञापन
पंजाब का रहने वाला यह शख्स 68 साल का है, लेकिन अपने पासपोर्ट में 89 साल का बुजुर्ग बनकर हांगकांग से भारत आया था। इमिग्रेशन काउंटर पर यात्री को देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार शख्स पंजाब के मोगा जिले के रहने वाला गुरदीप सिंह है। वह हांगकांग में मजदूरी करता था। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि 12 सितंबर को करनैल सिंह नामक एक बुजुर्ग स्पाइस जेट विमान से हांगकांग से दिल्ली आया था। पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका असली नाम गुरदीप सिंह है और उसकी उम्र 67 साल है। वह पहली बार अपने असली पासपोर्ट पर वर्ष 1995 में हांगकांग गया था। जिसके बाद वह वहां लगातार आता जाता रहा। लेकिन उसको अपने असली कागजात के जरिये वहां की नागरिकता नहीं मिल पाई। फिर वह वर्ष 2006 में पंजाब के एक एजेंट से संपर्क किया।
एजेंट ने करनैल सिंह के नाम से उसका पासपोर्ट बना दिया। जिसमें उसकी उम्र वर्तमान उम्र से 21 साल बढ़ा दिया गया था। वर्ष 2008 करनैल सिंह बना गुरदीप फर्जी दस्तावेज के साथ हांगकांग चला गया। जहां उसे फर्जी कागजात पर नागरिकता भी मिल गई।