फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab police registered an FIR against Khaitan

आप नेता खेतान के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर विवाद

Thu, 07 Jul 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab police registered an FIR against Khaitan
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब विधान सभा चुनाव के लिये ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी के साथ लगातार विवाद भी जुड़ता जा रहा है। हालिया मामला आप प्रवक्ता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ा है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस द्वारा खेतान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई। इसमें पंजाब प्रभारी संजय सिंह, प्रवक्ता आशुतोष व खेतान भी शामिल थे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि खेतान ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री के सामने अपनी सफाई पेश की। केजरीवाल ने इस दौरान खेतान को भविष्य में सोच-समझकर टिप्पणी करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि खेतान ने पूरे मामले पर माफी मांग ली है। इस पर अब विवाद खत्म हो गया है। बैठक के बाद संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि आशीष खेतान से अनजाने में गलती हुई है। 

'संतुष्टि नहीं मिलती है, तो जिस शूली पर चढ़ाना चाहें, चढ़ा दें'

Punjab police registered an FIR against Khaitan
आप - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। माफी मांग लेने के बाद माफ कर देना चाहिए। खेतान कह चुके हैं कि वे अपनी गलती को स्वीकार करते हैं। अगर, इसके बावजूद भी अकालियों को इससे संतुष्टि नहीं मिलती है, तो वे जिस शूली पर चढ़ाना चाहें, चढ़ा दें। इसके लिये पार्टी पूरी तरह तैयार है।

बता दें कि आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। खेतान ने पंजाब में यूथ मेनीफोस्टो जारी करने के दौरान बीते दिनों कहा था कि आम आदमी पार्टी के लिए ये घोषणापत्र बाइबिल भी है, गीता भी है और गुरुग्रंथ साहिब भी।

इससे नाराज ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पुलिस में शिकायत की थी। उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्टर 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरा विवाद यूथ मैनिफेस्टो के कवर पेज को लेकर भी है। इस पर स्वर्ण मंदिर के साथ पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू की तस्वीर है। इस पर पार्टी का कहना है कि मेनीफोस्टों को कवर पेज भी बदला जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed