आप नेता खेतान के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधान सभा चुनाव के लिये ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी के साथ लगातार विवाद भी जुड़ता जा रहा है। हालिया मामला आप प्रवक्ता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ा है।
पंजाब पुलिस द्वारा खेतान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई। इसमें पंजाब प्रभारी संजय सिंह, प्रवक्ता आशुतोष व खेतान भी शामिल थे।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि खेतान ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री के सामने अपनी सफाई पेश की। केजरीवाल ने इस दौरान खेतान को भविष्य में सोच-समझकर टिप्पणी करने की नसीहत दी।
वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि खेतान ने पूरे मामले पर माफी मांग ली है। इस पर अब विवाद खत्म हो गया है। बैठक के बाद संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि आशीष खेतान से अनजाने में गलती हुई है।
'संतुष्टि नहीं मिलती है, तो जिस शूली पर चढ़ाना चाहें, चढ़ा दें'
इसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। माफी मांग लेने के बाद माफ कर देना चाहिए। खेतान कह चुके हैं कि वे अपनी गलती को स्वीकार करते हैं। अगर, इसके बावजूद भी अकालियों को इससे संतुष्टि नहीं मिलती है, तो वे जिस शूली पर चढ़ाना चाहें, चढ़ा दें। इसके लिये पार्टी पूरी तरह तैयार है।
बता दें कि आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। खेतान ने पंजाब में यूथ मेनीफोस्टो जारी करने के दौरान बीते दिनों कहा था कि आम आदमी पार्टी के लिए ये घोषणापत्र बाइबिल भी है, गीता भी है और गुरुग्रंथ साहिब भी।
इससे नाराज ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पुलिस में शिकायत की थी। उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्टर 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरा विवाद यूथ मैनिफेस्टो के कवर पेज को लेकर भी है। इस पर स्वर्ण मंदिर के साथ पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू की तस्वीर है। इस पर पार्टी का कहना है कि मेनीफोस्टों को कवर पेज भी बदला जायेगा।