{"_id":"625ff1c053d9512a2236d25d","slug":"punjab-police-notice-to-alka-lamba-in-allegedly-made-statements-against-aap-leader-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का अलका लांबा को नोटिस: कहा- 26 अप्रैल को एसआईटी के सामने पेश हों, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस का अलका लांबा को नोटिस: कहा- 26 अप्रैल को एसआईटी के सामने पेश हों, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 20 Apr 2022 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:12 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने नोटिस भेजकर अलका लांबा को 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Alka Lamba
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम रूपनगर ने अलका लांबा को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा है कि 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा है। आरोप है कि उन्होंने 20 फरवरी को पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप(आम आदमी पार्टी) नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे बयान दिए थे।
विज्ञापन
नोटिस जारी करने के पहले आज ही पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची। यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी। तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था कि अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। अलका ने ट्वीट में लिखा कि अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।'
विज्ञापन

विज्ञापन