Farmers Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद भी किसानों का बुराड़ी जाने से इनकार, शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर सबकी नजर
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह से सिंघु बॉर्डर पर संघर्ष जारी रहा। दोपहर दो बजे के लगभग स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और पुलिस ने करीब 40 राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच किसान संगठन और दिल्ली पुलिस लगातार धरनास्थल को लेकर बात कर रहे थे जिसके बाद यह निश्चय हुआ कि किसानों को दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम में प्रदर्शन करने इजाजत दी जाएगी। अब पुलिस किसानों को लेकर दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली मेट्रो ने एहतियात के तौर पर छह मेट्रो स्टेशनों से निकासी और प्रवेश की सुविधा बंद कर दी है। पढ़ें दिनभर का अपडेट....
लाइव अपडेट
हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर से सभी बैरिकेड हटाए
3 दिसंबर को बातचीत के लिए किसान यूनियन को आमंत्रण भेजा गया हैः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
The government has always been ready to discuss issues with farmers. We have invited farmers' organizations for another round of talks on 3rd December. I appeal to them to leave agitation in view of COVID-19 and winter: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/GPfjOBPpIR
— ANI (@ANI) November 27, 2020
शाहबाद-त्यौड़ा थेह जीटी रोड पर मिट्टी गिराकर नाकाबंदी की
कुरुक्षेत्र में 20 नाके, 950 पुलिस कर्मी तैनात
कुरुक्षेत्र जिला में पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए 20 नाके लगाए हुए हैं और इन पर 950 पुलिस कर्मी तैनात हैं।डीएमआरसी ने सभी लाइनों पर सेवाएं की शुरू
डीएमआरसी ने बताया कि शाम 5:35 बजे से सभी में लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य तौर पर संचालित कर दी गई है। शनिवार से यात्रियों को सभी लाइनों पर नियमित सेवाएं मिलेंगी।
Train services normal at all corridors from 5:35 pm onwards. Tomorrow regular services on all Lines as of now: Delhi Metro#FarmersProtest
— ANI (@ANI) November 27, 2020
सिरसा से चले किसानों का जत्था भोडा होशनाक गांव के पास हाईवे पर पहुंचा
डबवाली व सिरसा के बाद फतेहाबाद हाईवे पर लगे नाके को किसानों ने किया पार
करनाल में पुलिस ने खोला नाका
करनाल में पुलिस ने नाका खोला दिया है। किसानों को आगे जाने देने के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण यहां दिनभर जाम रहा।दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम
किसानों के प्रदर्शनस्थल से हटने के चलते अब भी दिल्ली की सीमाओं पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। ऐसे ही दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर भी जाम लगा हुआ है।Delhi: Traffic congestion at Delhi-Gurugram border due to checking of vehicles by police, in view of farmers' #DelhiChalo march protest. pic.twitter.com/RDhojUumWQ
— ANI (@ANI) November 27, 2020
केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 27, 2020
मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आन्दोलन इसका जरिया नहीं है- इसका हल बातचीत से ही निकलेगा