फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh road show in Kalka ji

जो बोले सो निहाल से गूंजा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र, शिवानी के समर्थन में कैप्टन ने किया रोड शो

Tue, 04 Feb 2020 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh road show in Kalka ji
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

कालाकाजी विधानसभा क्षेत्र सोमवार शाम जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल.. से गूंज उठा। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोड शो निकालकर वोटरों से पंजाबी में पार्टी प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा को वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन


रोड शो कालकाजी से शुरू होकर गोविंदपुरी एक्सटेंशन, नवजीवन कैंप से होते हुए कई इलाकों से गुजरा। कांग्रेस में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अवतार सिंह कालका के पुत्र मनप्रीत सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शिवानी चोपड़ा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। 
विज्ञापन


गोबिंदपुरी एक्सटेंशन में महर्षि वाल्मीकि मंदिर कमेटी की ओर से कैप्टन अमरिंदर, सुभाष चोपड़ा को सरोपा भेंट किया गया। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शिवानी चोपड़ा के समर्थन में लोगों से समर्थन की अपील करते हुए गोविंदपुर की बेटी को आठ फरवरी को अपना आशीर्वाद देने को कहा। 
 

झारखंड के बाद अब दिल्ली की बारी : तेजस्वी

Punjab CM Captain Amarinder Singh road show in Kalka ji
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस और राजद गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित किया। विकास पुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा और उत्तम नगर से राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह बिश्नोई के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने पूर्वांचल के मतदाताओं से गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में गठबंधन ने अपनी ताकत दिखाई, अब दिल्ली की बारी है। 

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा की ओर से क्षेत्र में छठ घाट, स्कूल बनवाने का काम किया है, इसे देखकर ऐसा लगता नहीं कि वह दिल्लीवासी हैं। तेजस्वी ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए राजद उम्मीदवार शक्ति सिंह बिश्नोई के पक्ष में लालटेन पर मत देने की अपील भी की। इस मौके पर राजद के सांसद मनोज कुमार झा, मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। 
 

दिल्ली में दलितों-पिछड़ों का नहीं हुआ विकास : मायावती

Punjab CM Captain Amarinder Singh road show in Kalka ji
मायावती - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के चुनावी रण में उतरीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि पांच साल तक अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दलितों के विकास पर काम नहीं किया। दिल्ली में दलित-पिछड़ों का विकास नहीं हुआ। ऐसे में इस सरकार को फिर से आजमाने की कोई जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भरोसा करने लायक ही नहीं है। मायावती सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में पहली चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। 

उन्होंने आदिवासियों, पिछड़ो़, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के अलावा मजदूर और किसानों का नाम लेते हुए कहा कि किसी का दिल्ली में विकास नहीं हुआ है। दलित और आदिवासी समाज के लोग अब आप सरकार को ना आजमाएं। कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों ने पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं किया। 
 

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2008 में बसपा को करीब 14 फीसदी मत मिले थे। हालांकि इसके बाद बसपा का वोट बैंक लगातार कमजोर पड़ा है। ऐसे में खोया हुआ जनसमर्थन वापस लेने के लिए मायावती दिल्ली और केंद्र सरकार पर बरसीं। उन्होंने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश के हालात बिगड़े हैं। भाजपा सरकार को धन्ना सेठों नहीं बल्कि गरीबों के विकास पर अपना ध्यान फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed