फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pune model will resolve parking problem in gurgaon

गुडगांव में पुणे मॉडल से हटेगी पार्किंग की समस्या

Mon, 20 Jan 2014 06:36 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, दिल्ली
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
pune model will resolve parking problem in gurgaon

शहर में पार्किंग के लिए नगर निगम पुणे मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो शहर में पार्किंग की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने सोमवार को संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी, मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा के साथ इस विषय पर चर्चा की। दोनों को इसका अध्ययन करने के निर्देश दिए। कुछ विशेषज्ञों को भी बुलाकर मंथन किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने पुणे मॉडल का जिक्र किया तो प्रसिद्ध नक्शा नवीस गोपाल धीमान और दूसरे विशेषज्ञों ने पुणे मॉडल को शहर के लिए सबसे बेहतर और कारगर बताया। डॉ. कुमार ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए एजेंसियों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए। बात दें कि इससे पहले कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम ने पुणे मॉडल का अध्ययन किया है। इसके लिए  उक्त मॉडल को अपनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पुणे मॉडल
पुणे नगर निगम में पार्किंग के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता है। एक क्रेन के सहारे प्लेटफार्म को किसी भी व्यस्त सड़क और भीड़भाड़ वाले स्थान पर खड़ा कर उसमें गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। यह प्लेटफार्म मुश्किल से दो गाड़ियों का स्थान घेरता है। एक साथ इसमें 4 से लेकर 20 गाड़ियां तक खड़ी की जा सकती हैं। चार पहिया वाहन से लेकर दुपहिया वाहन खड़ा करने की इसमें व्यवस्था है।


नगर निगम के आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा, शहर के मिजाज को देखते हुए जरूरी है कि यहां खास सिस्टम विकसित किए जाएं। निसंदेह आज सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। आने वाले दिनों में यह और भयंकर होगी। इसके बारे में अभी से मंथन करना होगा। पुणे जाकर वहां के सिस्टम को स्टडी किया है।

बढ़ती आबादी और घटती जमीन के कारण इससे उपयुक्त विकल्प कुछ नहीं हो सकता है। मल्टीलेवल पार्किंग के कॉन्सेप्ट पर भी काम किया जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed