फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punchayat election in haryana 2016

पंचायत चुनाव : सूचना आयुक्त के आदेश पर भी नहीं हुई सुनवाई

Fri, 08 Jan 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 Jan 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
punchayat election in haryana 2016

मुख्य सूचना आयुक्त हरियाणा के आदेश के बाद भी पंचायत विभाग आवेदक को सूचना उपलब्ध नहीं करा रहा है। पंचायत विभाग की इस अवहेलना व समय पर सूचना नहीं देने को लेकर पीड़ित ने मुख्य सूचना आयुक्त को एक लिखित पत्र भेज सूचना उपलब्ध कराने व लापरवाह अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित शेर मोहम्मद निवासी सिलखों ने बताया की उसने पंचायत विभाग तावडू में अपने गांव के पंचायत विकास कार्यो से संबधित सूचना अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


जब दो वर्ष बाद भी जानकारी नहीं मिली तो उसने मुय सूचना आयुक्त हरियाणा को एक पत्र भेज जानकारी मुहैया कराने की अपील की। मुय सूचना आयुक्त हरियाणा की और से गत वर्ष 30 सितंबर को खण्ड़ विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय तावडू  को पत्र भेज आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आवेदक गत  28 अक्टूबर को  जानकारी लेने खण्ड़ विकास पंचायत कार्यालय में पहुंचा तो उसे जानकारी नहीं दी गई। परेशान आवेदक ने जब जानकारी नहीं मिली तो उसने 6 नंवबर को पुन: एक पत्र मुय सूचना आयुक्त हरियाणा को भेज जानकारी मुहैया करवाने की मांग की।

इस पत्र के बाद मुय सूचना आयुक्त हरियाणा की और से सूचना अधिकारी कम पंचायत विकास अधिकारी तावडू को  पुन: एक पत्र क्रमांक नंबर एसआईसी 2015/2-1ए दिनांक 9 दिसंबर को भेज आगामी 15 दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


लेकिन आवेदक को  मुख्य सूचना आयुक्त हरियाणा के दो बार निर्देश के बाद भी पंचायत विभाग ने जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परेशान पीड़ित आवेदक ने मुख्य सूचना आयुक्त हरियाणा को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed