फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punchayat election 2016 in haryana

पंचायत चुनाव : मतदान से पहले ही तय हो चुकी है इनकी जीत

Fri, 01 Jan 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
punchayat election 2016 in haryana

खंड के गांव चिलावली में शुक्रवार को ग्रामीणों की की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से साजिद को सरपंच का उम्मीदवार चुना गया। बैठक में पंचायत समिति के लिए गांव से एक उम्मीदवार का चयन किया गया।

विज्ञापन


पंचायत में करीबन 1050 वोट व 9 वार्ड है। इसकी आबादी चार हजार के करीब है। पंचायत का गठन 2010 में पहली बार हुआ था। इससे पहले यह ग्राम पंचायत छारौड़ा के अधीन आती थी।
विज्ञापन


बता दे की 2010 में यह पंचायत महिला सरपंच पद के लिए आरक्षित थी। इस बार यह अनारिक्षत सीट है। बीते पंचायत कार्यकाल के अन्तर्गत गांव में विकास कम व पार्टीबाजी का बोलबाला अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी बाजी के कारण विकास नहीं हो पाया है। रजिंश के चलते गांव में बीते वर्ष ईद की नमाज के बाद हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। नये सरपंच के सामने आपसी रजिंश को खत्म कराने, समान विकास को महत्तव देने आदि चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं होगा।

ग्रामीणों ने गांव में रजिंश के बाद एकजुटता का परिचय दिखाते हुए सरपंच पद के लिए चुनाव कर पंचायत चुनाव में खींचातानी व मतदान के दिन झगड़े जैसी सम्भावानाओं पर अकुंश लगा दिया है।

इस पहल के बाद अन्य पंचायतों में भी सर्वसम्मति से सरपंच पद के लिए चुनाव हो सकते है। गांव के पूर्व ब्लाक समिति सदस्य अहमद, पूर्व पंच याकूब, पूर्व पंच हाजी जमालुदीन, नसीबा, नस्सा, हारून, हाजी जुहरखां, मम्मन, रजजाक, जफफा, अजीज, पूर्व सरपंच यासीन आदि ने बताया की गांव में शुक्रवार प्रात एक ग्रामीणों की पंचायत हुई।

जिसमे सभी ने सर्वसम्मति से सरपंच पद के लिए 22 वर्षीय शिक्षित युवक साजिद व पंचायत समिति पद के लिए जहीर को चुना है। पंचायत समिति में जहीर को अभी चुनाव का सामना करना पडेंगा क्योंकि पंचायत समिति के लिए दो गांव जुडे है।

सरपंच पद के चयनित युवक साजिद ने कहा ग्रामीणों ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर वह हर सम्भव खरा उतरने का पर्यास करेंगे। उन्होंने कहा गांव में आपसी गुटबाजी व बिना भेदभाव के विकास कराने एक बड़ी चुनौती है।

लेकिन वह हर वर्ग को साथ लेकर गांव के विकास कार्यो को कराने में कोई कौर कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने कहा शिक्षा, बिजली, पानी व खराब रास्तो को दुरूषत कराना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी। गांव के रास्तो की हालत बेहद खराब है। कब्रिस्तान व पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार है जिनसे निपटना बड़ी चुनौती होगी।

पूर्व पंच हाजी जमालुदीन का कहना है गांव में हर तरफ गंदगी का आलम है। बिजली, पानी, शिक्षा की हालत भी दयनीय है। आपसी गुटबाजी के कारण गांव में विकास बहुत कम हुआ है। आपसी रजिंश को खत्म करने व बेहतर विकास को लेकर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सरपंच पद के लिय साजिद का चुनाव किया है।


मौजिज व्यक्ति नसीबा का कहना है की गांव में आपसी गुटबाजी के कारण सरपंच पद के लिए चुनाव करना बहुत कठिन था। लेकिन सभी ग्रामीणों के प्रयास से गांव में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए साजिद के नाम पर सहमति  बन गई। उन्होंने कहा इससे जहां विकास को बल मिलेंगा वहीं आपसी गुटबाजी भी खत्म होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed