फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pulwama terror attack and nation on high tempor for lost crpf jawans

पुलवामा आतंकी हमले पर देशभर में उबाल, कहीं जले पुतले, कहीं गूंजा 'पाक मुर्दाबाद'

Thu, 14 Feb 2019 10:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack and nation on high tempor for lost crpf jawans
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आंतकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद लोगों में गम और गुस्सा है।
विज्ञापन


कहीं, कैंडिल मार्च निकाला गया तो कहीं शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर पाकिस्तान के पुतले फूंके। साथ ही सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आतंकी हमले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आखिर कब तब हमारे जवान शहादत देते रहेंगे। मोदी सरकार को आतंकी हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।

आत्मघाती आंतकी हमले के विरोध में एटा के माया पैलेस चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की, वहीं घटना के बाद शहर में पुलिस अलर्ट हो गई है। 

Pulwama terror attack and nation on high tempor for lost crpf jawans
आतंकी हमले को लेकर मथुरा और वृंदावन में भी खासा आक्रोश है। मथुरा में शहीदों के परिजन बोले कि चुन-चुनकर आंतकियों को मारा जाए। आंतकियों की पनाहगाह पाकिस्तान पर हमला करके आंतकियों के अड्डे ध्वस्त कर दिए जाएं।

वृंदावन के हरी निकुंज चौराहे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सैनिकों की शहादत नमन किया। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

बरसाना में भगत सिंह क्रांति दल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदम फौजी ने कहा कि पाकिस्तान की यह नापाक हरकत उसकी कायरता को दर्शाती है। भारतीय फौजियों के साथ हुए इस कृत्य पर केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

मैनपुरी के सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने स्कूल से नगर पालिका स्थित शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। सभी ने इस आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

कासगंज में लोगों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Pulwama terror attack and nation on high tempor for lost crpf jawans
कासगंज में लोगों ने गम और गुस्से के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि मोदी सरकार सेना को खुली छूट दे, ताकि हमारे वीर जवान आतंकियों को चुन चुनकर मार गिराएं। 

वाराणसी में पाकिस्तान का पुतला फूंका
वाराणसी के रामनगर किले के पास कश्मीर में सैनिकों के काफिले पर आत्मघाती हमले से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाजपा सभासद संतोष शर्मा और भाजपा नेता अरविंद कुमार के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं मऊ में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विधायकों को दिया जाने वाला रात्रिभोज भी रद्द
वहीं, हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जहां आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं शहीदों की शहादत को नमन किया है। बजट सत्र के बाद राजभवन में राज्यपाल की ओर से विधायकों को दिया जाने वाला भोज भी रद्द कर दिया है।

 

आतंकी हमले का दिया जाएगा करारा जवाब : मुख्यमंत्री

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और इसका करारा जवाब दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ  काफिले पर कायराना हमला किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। पूरा देश इन शहीदों की शहादत के प्रति नतमस्तक है और सेना और अर्द्धसैन्य बलों व पुलिस के साथ पूरी तरह खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि इस समय सेना, अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस द्वारा आपरेशन आल आउट चलाया जा रहा है। इसमें आतंकियों को लगातार खत्म किया जा रहा है। इससे पाकिस्तान व उसके संरक्षण में आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न आतंकवादियों में भारी बौखलाहट है। 

यह हमला उस बौखलाहट का प्रमाण भी है। लेकिन आतंकवाद के खिलाफ  हमारी लड़ाई जारी रहेगी और धीरे-धीरे दम तोड़ रहे आतंकवाद को उसके अंजाम तक पहुंचाने में हम सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई है हमारे सैन्यबल उसका ऐसा उत्तर देंगे जो आतंकियों व उनके आकाओं के लिए बड़ा सबक होगा।

जम्मू-कश्मीर में हमले की जिम्मेदारी मोदी जी लेंः आजम खां

पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों की बस पर हुए आतंकी हमले और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बयान पर प्रतिक्रया दी है।

आजम खां ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से राजनीतिक काम लिए जा रहे हैं तो आतंकी हमले तो होंगे ही, इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी चाहिए। साथ ही कहा कि मुलायम सिंह यादव से यह बयान पता नहीं किस मजबूरी में डरा-धमका कर लिया गया है। इसका गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां बृहस्पतिवार रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे तो उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर कहा कि देश की खुफिया एजेंसियों से राजनीतिक काम लिए जा रहे हैं।

जम्मू में भारी गुस्सा है, कल सिटी बंद रहेगी। श्रीनगर हाईवे पर अभी जाम लगाने की खबर है।

वहीं गोरखपुर में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से शहरवासी गम और गुस्से में दिखे। सभी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि अब आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। राइज़िंग एंजल्स की तूलिका त्रिपाठी, निक्की रानी, नीलम वासनीवाल और सपना पांडेय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सभी ने कहा कि अब आतंक पर करारा प्रहार की जरूरत है। सोशल मीडिया पर भी शहरवासियों की नाराजगी देखने को मिली है। ज्यादातर ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। 

मोदी सरकार से अपेक्षा की है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले। ऐसा नहीं हुआ तो 56 इंच का सीना किस काम का। भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह, डॉ सतेंद्र सिन्हा और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

घटना पर राजनीतिक दलों ने भी दुख व्यक्त किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed