फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pulse Polio drops will be administered to 3.97 lakh children from June 28 to 30

Delhi NCR News: 28 से 30 जून तक 3.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संक्रामक रोगों की रोकथाम संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 97 हजार 265 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए जिले में 1613 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 155 मोबाइल और 50 ट्रांजिट टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, निर्माण स्थलों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू और मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों को तेज करने, फॉगिंग, एंटी-लार्वा अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही इबोला जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तरह तैयार रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed