पैंट की जेब से निकाला चाकू और मार दिया दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल रोड पर मंगलवार को हुई बीटेक छात्र की हत्या के मामले में दोस्त की शिकायत पर हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ज्ञात हो कि गांव पृथला निवासी मोहित की मंगलवार दोपहर दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना में मोहित का साथी साहिल भी घायल हो गया है।
साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके दोस्त मोहित का सुबह फोन आया कि जल्दी तैयार हो जा बल्लभगढ़ चलना है। थोड़ी देर में दोनों बल्लभगढ़ पहुंच गए। अस्पताल रोड के पास अमित और उसका साथी कुलदीप खड़े थे। चारों आपस में बातें करने लगे।
महज इस वजह से घोंप दिया चाकू
इसी बीच कुलदीप ने मोहित से कहा कि तीन दिन से फोन कर रहा हूं। मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहा। बहुत बड़ा आदमी हो गया है क्या। इस पर मोहित ने कहा कि वह घरवालों के सामने फोन नहीं उठाता।
साहिल का कहना है कि ये बात करते हुए चारों पास स्थित जूस की दुकान पर चले गए। वहां कुलदीप ने मोहित को पकड़ लिया और अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दिया।
मोहित के घायल होते ही अमित और कुलदीप वहां से भाग गये। घायल मोहित को आसपास के लोगों की मदद से ऑटो में बैठा कर अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई। साहित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।