फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public schools gave open debate challenge to kejriwal and manish sisodia

पब्लिक स्कूलों ने दी केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को खुली बहस की चुनौती

Mon, 02 May 2016 07:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 07:27 AM IST
विज्ञापन
public schools gave open debate challenge to kejriwal and manish sisodia
केजरीवाल

दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने दिल्ली के निजी स्कूलों पर सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताते हुए खुली बहस की चुनौती दी है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को खुली बहस के लिए सार्वजनिक मंच पर आने को कहा है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार एक-एक पेज का विज्ञापन देकर निजी स्कूलों की छवि खराब कर रही है।
विज्ञापन


पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष आर.सी. जैन ने कहा कि सरकार जिस तरह से स्कूलों की छवि खराब कर रही है वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को रामलीला मैदान में आकर खुली बहस करने की चुनौती देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP पैदा कर रही है अराजकता

public schools gave open debate challenge to kejriwal and manish sisodia
मनीष सिसोदिया

उनके मुताबिक सरकार के इस कदम के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पब्लिक स्कूलों में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। जिसके कारण स्कूल प्रबंधन दहशत के माहौल में शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं।

आरसी जैन का कहना है कि सरकार स्कूलों के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाना बंद करे या बहस की चुनौती स्वीकार करे। सत्ता में एक साल पूरे करने के बाद भी वह सरकारी स्कूलों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

मगर सरकार स्कूलों पर पैसा खर्च करने के बजाय विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मगर सरकार काम करने के बजाय छोटी से छोटी गलतियों पर अधिकारियों पर नौकरी से बर्खास्तगी जैसे आदेश देकर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed