फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public put these demands for security of their children

रायन मर्डर केस : अभिभावकों ने बच्चों के सुरक्षा के लिए रखी यह 5 मांगे

Tue, 12 Sep 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 12 Sep 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
public put these demands for security of their children
मांग रखते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के रायन स्कूल में मासूम की मौत के बाद यहां के स्कूलों पर भी अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को अभिभावक बच्चों की सुरक्षा देखने सेक्टर- 39 रायन स्कूल पहुंच गए। यहां पर बच्चों की सुरक्षा में चूक देखकर अभिभावकों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


आरोप है कि बस ड्राइवर स्कूल के अंदर बैठे रहते हैं। ये बच्चों के  ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कहा है जब तक स्कूल प्रबंधन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करता तब बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे, जिन बच्चों की परीक्षा होगी सिर्फ वही बच्चे आएंगे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 9 बजे तक सैकड़ों अभिभावक स्कूल पहुंच गए। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परिसर में नहीं घुसने दिया। अभिभावकों के हंगामें को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अभिभावकों को स्कूल के अंदर आने दिया गया। बाद में प्रिंसिपल मिलीं तो एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल के अंदर बसें खड़ी होती हैं। इन बसों के ड्राइवर भी स्कूल के अंदर ही रहते हैं। ड्रेस तक नहीं पहनते हैं। बच्चों के शौचालय का  इस्तेमाल करते हैं। स्कूल में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। अगर इस दौरान बच्चों के साथ कुछ हो जाए तो किसकी जिम्मेदारी होगी।

अभिभावकों ने रखी यह मांगे

public put these demands for security of their children
प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
​एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल बस सुबह बच्चों को सुबह 6.45 बजे पर लेकर जाती है। उसके बाद 7.15 पर स्कूल में छोड़ देती है, जबकि स्कूल 7.40 पर शुरू होता है। इस दौरान बच्चे अकेले स्कूल में रहते हैं। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी तक स्कूल नहीं आते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है। स्कूल बस में भी शिक्षक कभी नहीं आती हैं। प्रिंसिपल सुमिता मुखर्जी ने अभिभावकों को भरोसा दिया है कि उनके लिए बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक है। सुरक्षा के लिए हर जायज कदम उठाएंगी।

अभिभावकों की प्रमुख मांगें
1- स्कूल में सभी जगह कैमरे लगाए जाएं। 
2- बसों में जीपीएस लगाया जाए। 
3- बच्चों के स्कूल में आने और जाने पर अभिभावकों को मैसेज भेजा जाए। 
4- सभी ड्राइवर यूनिफॉर्म में आएं। 
5- बच्चों के शौचालय ड्राइवर इस्तेमाल ना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed