फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public oath to make gurugram open defecation free

लोगों ने स्वच्छता एवं खुले में शौच मुक्त गुरुग्राम अभियान की ली शपथ

Mon, 04 Sep 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 04 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
public oath to make gurugram open defecation free
demo pic

सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वच्छाग्रहियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर निगम के द्वारा किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को शहर को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बिमारियों के बारें में लोगों को अवगत करवाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोगों ने स्वेच्छा से शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली है, इसके लिए आप सभी सराहना के पात्र हैं।

आप अपने-अपने वार्ड के लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करें और खुले में शौच से होने वाली परेशानियों के बारे में उन्हें बताएं। सांस के माध्यम से भी शौच हमारे शरीर में जाता है और इस प्रकार से हैजा, उल्टी, डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन


डॉ. बांगड़ ने कहा कि अगर एक व्यक्ति भी खुले में शौच जाएगा तो हम यह नहीं मान सकते कि हमारा शहर खुले में शौच मुक्त हो गया। हम सभी को साथ मिलकर इस कार्य में भागीदारी करनी है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच ना करने जाए और हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सामाजिक भागीदारी एवं रोकटोक का होना भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed