{"_id":"2fea037dd611e55810ea24fb4644d22b","slug":"ptm-formula-becoming-hit-in-govt-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में हिट हो रहा पीटीएम का फॉर्मूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में हिट हो रहा पीटीएम का फॉर्मूला
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) का फॉर्मूला हिट होता दिख रहा है। अध्यापक इसमें रुचि दिखा रहे हैं तो अभिभावक भी अपने बच्चों के शैक्षणिक मूल्यांकन के प्रति उत्सुक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले के 375 सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन किया गया। मौजूदा सत्र की अंतिम पीटीएम होने के चलते भीड़-भाड़ ज्यादा ही दिखी।
स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की पूरी जानकारी ली। शिक्षकों ने भी खुलकर अभिभावकों से बात की। बच्चा किस विषय में कमजोर है और सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इसको लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
निजी स्कूलों की तर्ज पर शुरू हुई मीटिंग को परिजनों ने खूब सराहा। ज्यादातर शिक्षकों ने भी भविष्य में इसके बेहतर परिणाम आने की उम्मीद जताई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी स्कूलों का जायजा लिया और पीटीएम के प्रति फीडबैक मांगा।
विज्ञापन
स्कूल में पहली बार बेटे की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने आए जवाहर कॉलोनी के हरिशंकर ने कहा कि ये अच्छी पहल है। प्राइवेट स्कूलों में ऐसी मीटिंग होने की बात सुनी थी लेकिन सरकारी स्कूलों में यह अच्छी पहल है।
राजकीय स्कूल सारन के उपप्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत ने बताया कि पहले कभी कभार ही परिजन अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए स्कूल आते थे लेकिन हर महीने पीटीएम में अभिभावक नियमित आ रहे हैं।