फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protests by lawyers in the case of Sunped against the arrest of lawyers.

सुनपेड़ : वकीलों की गिरफ्तारी का वकीलों ने किया विरोध

Thu, 19 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Protests by lawyers in the case of  Sunped against the arrest of lawyers.

सुनपेड़ मामले में दो वकीलों की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार रात सीबीआई ने सुनपेड़ मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए दो वकीलों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


इसी के विरोध में वकील हड़ताल पर हैं। वकीलों का आरोप है कि सीबीआई ने गलत तरीके वकीलों को गिरफ्तार किया है, जबकि वकील पूछताछ में सहयोग कर रहे थे।

सीबीआई ने पूछताछ की बात कह कर उन्हें बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर बुधवार को वकील हड़ताल पर रहे थे। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहे। दूसरे दिन भी सारा काम काज ठप रहा।

विज्ञापन

अदालत परिसर में जमकर की नारेबाजी

Protests by lawyers in the case of  Sunped against the arrest of lawyers.

वकीलों ने अदालत परिसर में नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश इंद्रजीत मेहता ने वकीलों से मुलाकात की, किंतु कोई समाधान नहीं निकल पाया।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जेपी अधाना ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से वकीलों से कोई बातचीत नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को पलवल बार एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया और काम काज ठप रखा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया तो सोमवार को प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर वकीलों की हड़ताल की जाएगी।

इस दौरान अधिवक्ता योगेश शर्मा, हरीश चेतन, मुकेश शर्मा, धर्मवीर डागर, जोगेंद्र चौहान, धर्मसिंह रावत, राजेश बैसला, प्रदीप परमार, राजकुमार भाटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed