फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest to condemn attack on Cong MLA

'बीजेपी के एजेंट हैं कल्बे जव्वाद'

Sun, 20 Apr 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Protest to condemn attack on Cong MLA

हसन अहमद की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जंतर-मंतर पर शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का पुतला फूंका। मुस्तफाबाद से आए समर्थकों ने क्षेत्र के विधायक पर हुए हमले के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


विधायक हसन अहमद के समर्थकों ने कल्बे जव्वाद के खिलाफ नारे लगाए और हमलावरों को रविवार सुबह तक गिरफ्तार करने की मांग की।

लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने दिल्ली सहित मेरठ, लखनऊ आदि जगहों पर धरने और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद विधायक के भाई मेहंदी माजिद ने कल्बे जव्वाद को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के समर्थन में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हसन अहमद पर लगभग दो दर्जन लोगों ने शिया धर्मगुरु के खिलाफ न बोलने की हिदायत देते हुए हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed