फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest on Suzuki Motorcycle India gate

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के गेट पर अनशन

Thu, 19 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 19 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protest on Suzuki Motorcycle India gate

गुड़गांव में कार एवं बाइक बनाने वाली कंपनी सुजुकी के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं लग रहा। मंगलवार को जहां मानेसर प्लांट में तीन साल पहले हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल भुगत रहे 79 कर्मियों को जमानत मिल गई, वहीं बुधवार को वेतन बढ़ोतरी के मसले को लेकर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कर्मियों ने कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन अनशन कार्यक्रम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस मसले पर मारुति सुजुकी ग्रुप के चाराें प्लांट के 54 प्रमुख लोगों की एक बैठक हुई। इसमें कहा गया कि लंबित वेतन समझौते को लागू कराने के उद्देश्य से सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया एंप्लाइज यूनियन के सात सदस्यों की टीम पिछले नौ महीने में प्रबंधन के साथ 40 से अधिक मीटिंग कर चुकी है। इसके बावजूद मसला अब तक नहीं सुलझा है। यह समझौता जुलाई 2014 से लंबित है।
विज्ञापन


सुबह हुई संघ के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू, संघ के अध्यक्ष व मारुति सुजुकी पावर ट्रेन यूनियन मानेसर के प्रधान अनिल कुमार, मारुति सुजुकी वर्कर यूनियन मानेसर के कार्यकारिणी के सदस्य सौरभ जैन, सुजुकी मोटरसाइकिल एंप्लाइज यूनियन के संगठन सचिव गुलशन कुमार कं पनी के गेट पर अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजुकी मोटरसाइकिल एंप्लाइज यूनियन के प्रधान अनिल कुमार एवं महासचिव नीरज यादव ने कहा कि 40 बैठकों के बाद भी जब मसला नहीं सुलझा तो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस मामले पर श्रम विभाग के अधिकारी सुभाष बिश्नोई व शुशील मान ने धरने पर बैठे पदाधिकारियों से मुलाकात की और जल्दी ही प्रबंधन से बातचीत कराने का भरोसा जताया। इस बारे में कुलदीप जांघू ने कहा कि वे शांतिपूर्वक तरीके से समस्या का समाधान चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed