{"_id":"a18ada744ad2bd018aedc45dbb2aee77","slug":"protest-in-janatar-mantar-rupees-4-gettings-as-a-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 रुपये महीना पेंशन पाते हैं ये बुजुर्ग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 रुपये महीना पेंशन पाते हैं ये बुजुर्ग!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को अगर आज की तारीख में 4 रुपये महीने की आमदनी हो तो क्या कहेंगे। और अगर वह चार रुपये महीने के रूप में देने वाला केंद्र की सरकार हो तब, कहने की जरूरत भी बचती है क्या!
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय के अधीन पेंशन पाने वाले बुजुर्ग पूर्व कर्मचारियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चार रुपये महीना पेंशन पाने वाले बुजुर्ग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
बुजुर्गों ने कहा कि सभी मंत्रालयों के पेंशनरों को ऊंची पेंशन मिलती है लेकिन श्रम विभाग ऐसा है जहां कुछ लोगों के खाते में चार रुपये महीना भी पेंशन आती है।
विज्ञापन
इस दौरान जंतर-मंतर आए भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बदलाव का दौर है, भाजपा की सरकार आने दीजिए। बुजुर्गों को उनका न्याय दिलाया जाएगा।
भारत पेंशनर समाज के बैनर तले जमा हुए लोगों पेंशनधारकों ने कहा कि अन्य विभागों में उनकी रैंक के लोगों को ऊंची पेंशन मिल रही है लेकिन श्रम विभाग में ऊंची पेंशन दूर न्यूनतम भी नहीं मिल पा रही।
इस संबंध में समाज के महासचिव एसपी माहेश्वरी ने कहा कि उनके कुछ साथी ऐसे हैं जिनके खाते में चार रुपये महीने ही पेंशन के रूप में आते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक सचिव के पद के बराबर होने के बावजूद उन्हें उसकी तीन गुनी कम पेंशन मिलती है।