नागरिकता कानून: दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन, परीक्षाएं टलीं, 15 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के जामिया नगर में इस कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हिंसा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस ने पत्रकार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी ने भी ट्वीट किए। देर रात भी छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर जमे रहे। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ...
Najma Akhtar, VC of Jamia Millia Islamia: Police couldn't differentiate between the protesters and students sitting in the library. Many students and staff were injured. There was so much ruckus that Police couldn't take permission. I hope for peace and safety of our students. https://t.co/ffAJ5E3D1w Entry, exit gates of over 15 Delhi Metro stations closed following anti-Citizenship Act protests
जामिया की कुलपति ने कहा
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने प्रदर्शन को लेकर कहा, "विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शन को लेकर छात्रों को कोई सूचना नहीं दी गई थी। मुझे बताया गया है कि जामिया के नजदीक कॉलोनियों से जुलैना की ओर मार्च करने के लिए कहा गया। प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और विश्वविद्यालय का गेट तोड़ने के बाद परिसर के अंदर घुस गए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइब्रेरी में बैठे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच अंतर को नहीं समझ पाई। कई छात्र घायल है।
पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और जामिया में घुसकर पुलिस द्वारा कथित बर्बरता के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के बाहर जामिया के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
15 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद
जामिया नगर इलाके में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण 15 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बवाल की आशंका को देखते हुए बंद करना पड़ा। देर रात तक इन स्टेशनों पर कोई ट्रेन नहीं रोकी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस की सलाह के आधार पर जामिया इलाके में उपद्रव बढ़ने के कारण पहले शाम करीब 5:45 मिनट पर सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों व आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 को बंद किया गया। इस दौरान में आगजनी की घटनाओं के चलते तत्काल प्रभाव से करीब सवा छह बजे मजेंटा लाइन के सुखदेव विहार, जामिया मिलिया इस्लिामिया, ओखला विहार और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन को तुरंत बंद कर दिया गया। इसके बाद वसंत विहार, मुनिरका, आरके पुरम और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन भी यात्रियों के लिए बंद कर दिए गए।
Read @ANI story | https://t.co/FYbwZS4tU5 pic.twitter.com/az0xRkZvtA
बंद रहेंगे इलाके के स्कूल
जामिया नगर हिंसा को देखते हुए दक्षिण पूर्व जिला के कई स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। कुछ स्कूलों की ओर से अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में साउथ-ईस्ट जिले में ओखला, जामिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
परीक्षाएं टली
जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में जारी परीक्षाएं टाल दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय को छह जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में स्थिति नियंत्रण में है। यह एक हिंसक भीड़ थी, जिनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है। वहीं, परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस ने कहा कि हम केवल हिंसा को नियंत्रित करने गए थे।
परिसर में घुसकर छात्रों और शिक्षकों से मारपीट
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के अंदर पुलिस के घुसने पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद ने कहा, "पुलिस ने बल प्रयोग कर परिसर में प्रवेश किया है। प्रवेश को लेकर उन्हे कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हमारे कर्मचारियों और छात्रों को पीटा गया है और परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
Waseem Ahmed Khan, Chief Proctor, Jamia Millia Islamia University: Police have entered the campus by force, no permission was given. Our staff and students are being beaten up and forced to leave the campus. pic.twitter.com/VvkFWtia1G
— ANI (@ANI) December 15, 2019
'पुलिस की कार्रवाई निंदनीय'
जामिया के वीसी नजमा अख्तर ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कहा कि छात्रों को लाइब्रेरी से निकाल लिया गया है। वे अब सुरक्षित हैं। पुलिस कार्रवाई निंदनीय है। इधर, जामिया छात्र संघ ने जामिया नगर में हिंसक प्रदर्शन में छात्रों का हाथ होने से इनकार किया है। जामिया शिक्षक संघ ने भी यही कहा कि उग्र प्रदर्शन में उनके छात्र शामिल नहीं हैं। वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।
Delhi: Delhi Transport Corporation (DTC) buses set ablaze by protesters near Bharat Nagar over #CitizenshipAmendmentAct. One fire tender was rushed to the spot. Two firemen also injured. More details awaited. pic.twitter.com/j6vH9tG8O4
— ANI (@ANI) December 15, 2019
कालिंदी कुंज में छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली के ओखला शाहीन बाग इलाके में भी नागरिकता कानून के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने कालिंदी कुंज रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Delhi: Protesters, including students of Jamia Millia Islamia University hold a demonstration against #CitizenshipAmendmentAct on Kalindi Kunj Road. pic.twitter.com/eS1HA1sr8u
— ANI (@ANI) December 15, 2019
यातायात बाधित
प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी है। साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड के विपरित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रास्तों को बंद कर दिया है।
Delhi Traffic Police: Traffic movement is closed from Okhla Underpass to Sarita Vihar due to demonstrations, kindly avoid this road. Mathura Road opposite New Friends Colony both carriageways, have also been blocked by demonstrators. pic.twitter.com/aN8cCWQMOt
— ANI (@ANI) December 15, 2019
मेट्रो स्टेशन बंद
हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुखदेव विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है।
#UPDATE DMRC: Entry & exit gates of Sukhdev Vihar, Jamia Millia Islamia, Okhla Vihar and Jasola Vihar Shaheen Bagh are closed. Trains will not be halting at these stations. https://t.co/CGlyVbM0zT
— ANI (@ANI) December 15, 2019
महिला पत्रकार से अभद्रता
प्रदर्शन की कवरेज करने गई बीबीसी महिला पत्रकार बुशरा शेख से पुलिस ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया। पुरुष पुलिस कर्मियों ने मेरे बाल खींचे। जब मैंने उनसे अपना फोन मांगा तो उन्होंने मुझे गालियां दीं। मैं यहां मनोरंजन के लिए नहीं आई थी, मैं यहां कवरेज के लिए आई थी।
Bushra Sheikh, Journalist: I came here for BBC's coverage, they (police) took away my phone,broke it.A male police personnel pulled my hair.They hit me with a baton&when I asked them for my phone they hurled abuses at me.I didn't come here for fun,I came here for coverage https://t.co/x7GpU6flfd pic.twitter.com/pB8ph94WW9
— ANI (@ANI) December 15, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में जारी प्रदर्शनों को लेकर कहा कि कोई भी हिंसक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal appeals for peace, says “No one should indulge in violence. Any kind of violence is unacceptable. Protests should remain peaceful.” (file pic) pic.twitter.com/OPAd1xHNUv
— ANI (@ANI) December 15, 2019
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने क्या कहा?
दिल्ली में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, "केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है। भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में नहीं आने वाले हैं। लोगों को उकसाना बंद करो। दिल्ली की जनता आप के गद्दारों को सबक सिखाएगी। आप का पाप सामने आ रहा है।"
•@ArvindKejriwal के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है
भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं। लोगों को उकसाना बंद करो।
दिल्ली की जनता AAP गद्दारों को सबक़ सिखाएगी
Aap का पाप सामने आ रहा है pic.twitter.com/HUARsjqItT
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 15, 2019
आसपास के कई दुकान बंद
इस दौरान आसपास के कई दुकानदारों ने डर से अपनी-अपनी दुकाने भी बंद कर ली हैं। सड़क पर विरोध करने उतरे लोगों का गुस्सा देख आसपास के बाजारों के लोग सहमे हुए हैं। सड़क पर भी भीषण जाम लग लगा है।
छोटी-बड़ी हर तरह की गाड़ी जाम में फंसी हुई है। इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने इस कानून का जमकर विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया था।
हालांकि आज सुबह विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर किया गया था और उसमें बड़ी संख्या में बाहरी तत्व शामिल थे।