{"_id":"2195fbf3e95d401024e5d820214d14ab","slug":"protest-for-free-plot-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त प्लॉट आवंटन को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त प्लॉट आवंटन को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Jun 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में मुफ्त प्लॉट देने की योजना का सही ढंग से अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया। जनकल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले मांग से संबंधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदर्शनकारी कमला नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी, बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे बीरू सरपंच ने कहा कि गरीब परिवारों को मुफ्त प्लॉट आवंटन जल्द करने के लिए वह पहले भी डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
बसपा नेता धर्मपाल राठी पहलवान ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुददे को लंबे अर्से से उठाती रही है, पर प्रदेश सरकार अपनी ही योजना को गंभीरता से नहीं ले रही है। उधर, धरना-प्रदर्शन के चलते सिविल अस्पताल से राजीव चौक तक काफी देर तक यातायात व्यवस्था बाधित रही।