फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against water crisis on NH- 9 in Delhi

दिल्ली: पानी के संकट के कारण किया जोरदार प्रदर्शन, एनएच-9 पर डेयरी संचालकों ने बांधे मवेशी

Sun, 14 Jul 2019 05:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against water crisis on NH- 9 in Delhi
एनएच पर लगा जाम - फोटो : Social Media (File Photo)

एनएच-9 पर शनिवार को गाजीपुर के डेयरी संचालकों ने गाय-भैंसों को बांधकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान डेयरी संचालकों की भारी भीड़ था। पशुओं का कारण एनएच-9 पर चक्का जाम हो गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी डेयरी संचालकों को हाईवे से हटाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एनएच-9 पर एकत्र हुए डेयरी संचालक गाजीपुर डेयरी फार्म और आसपास के इलाकों से पहुंचे थे। उनका कहना था कि प्रशासन ने उनकी डेयरी में लगे सबमर्सिबल को सील कर दिया है। इससे उनके पशुओं के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है। पशुओं के लिए पीने से लेकर नहलाने तक की परेशानी है। उनके पास पानी की पूर्ति के लिए एकमात्र माध्यम सबमर्सिबल है। उनकी डेयरियों में दिल्ली जल बोर्ड के पानी की उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन


पशुओं को पानी न मिलने के कारण उनका दूध का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान एनएच-9 पर दोनों ओर के वाहनों का रास्ता रोक दिया गया था। डेयरी संचालकों ने मांग की है कि डेयरी में लगे सबमर्सिबल पर लगी सील को हटाया जाए, ताकि मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed