फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against smriti irani

आज छात्र करेंगे स्मृति ईरानी का घेराव

Tue, 05 Aug 2014 06:20 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 06:20 AM IST
विज्ञापन
Protest against smriti irani

इंस्टिट्यूट ऑफ इलेकट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम इंजीनियरिंग (आईईटीई) की मान्यता समाप्त होने से परेशान छात्रों को कहीं से राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे छात्र अब मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का घेराव करने जा रहे हैं।

इस संस्थान में इंजीनियरिंग और टेलीकॉम की पढ़ाई करने वाले लगभग 2.5 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। लोदी रोड स्थित यह संस्थान 1959 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य का सवाल

Protest against smriti irani

केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त इस संस्थान की मान्यता मई 2013 में समाप्त कर दी गई। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने इस संस्थान की मान्यता खत्म कर दी।

इससे परेशान छात्रों ने हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई है। छात्र स्मृति ईरानी से भी मुलाकात चुके हैं, लेकिन फिलहाल वहां से राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि बिना नोटिस दिए संस्थान की मान्यता को समाप्त किया गया।

यह कहा गया कि यहां चलने वाले कोर्स ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से मंजूर नहीं हैं। ऐसे में अब छात्रों को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed