सलमान पर धार्मिक भावना आहत करने का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलामान खान की मुश्किलें थमते नजर नहीं आ रही हैं। हिट एंड रन मामला अभी सुलझा नहीं था कि उन पर एक और बड़ी मुसीबत आ गई है।
शनिवार को दिल्ली के एक विधायक के नेतृत्व में कोटला मस्जिद के सामने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। जनता दल यूनाइटेड के विधायक शोएब इकबाल समेत कई अन्य संगठनों ने सलमान खान के एनजीओ पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि सलमान खान के एनजीओ की ओर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। इससे खफा प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उन पर उचित कार्रवाई की मांग की।
सलमान खान के खिलाफ नया मामला दर्ज
इस मामले में सलमान खान के खिलाफ पुलिस ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मो. असीम मोहम्मद आरिफ की ओर सकी दी गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन की ओर से कुछ दिनों पहले आयोजित एक फैशन शो में मॉडल ने कैट वॉक के वक्त जो कपड़ा पहना था, उस पर अरबी में एक ऐसा 'शब्द' लिखा हुआ था, जिसने मुस्लिम समुदाय ठेस पहुंचाई।
मामले में जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज कर ली गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।