{"_id":"d143c583f3a40fb26ae62688d883223c","slug":"protest-against-nigam-in-fraidabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से धरने पर बैठे एनआईटी निवासी, निगम की निकाली गई शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से धरने पर बैठे एनआईटी निवासी, निगम की निकाली गई शव यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी दो की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे लोगों की बात न सुनने और समस्या का समाधान न होने के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम की शवयात्रा निकाली और दाह संस्कार भी किया।
विज्ञापन
लोग सड़क बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं और निगम अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने शव यात्रा निगमायुक्त निवास तक निकाली।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें अब भी नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि नगर निगम गेट पर 9 दिनों से एनआईटी दो के लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया। सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराज लोगों ने प्रशासन को मृत मानकर शुक्रवार को उसकी शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन
शवयात्रा निगम कार्यालय से निगमायुक्त के निवास स्थान तक निकाली गई और बाद में निगम मुख्यालय पर शव का अंतिम संस्कार किया।
इसमें बिजेंद्र गोला, अनुराधा भारद्वाज, अमरजीत रंधावा, विजय विश्वकर्मा, नरेश मेंहदी रत्ता, डॉक्टर अशोक खत्री, नवीन चौधरी, नेमवती गोला, शालनी खत्री, विजय खत्री, राधे योगाचार्य, केशव राज, प्रीतम कपूर, जितेंद्र खुराना, सुभाष नौनियाल, दीवान शाह सिंह, दीपक भाटिया, गौरव कपूर, अंकुर बांगर आदि मौजूद रहे।