{"_id":"d200c3a697b552b210b2b2f2c3d2238f","slug":"protest-against-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना गरजे ही लौट आया निगम का तोडू दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना गरजे ही लौट आया निगम का तोडू दस्ता
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे सूरजकुंड क्षेत्र स्थित कांत एन्क्लेव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद खानापूर्ति कर अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने निगम के खिलाफ जाम लगा दिया।
इस दौरान कई बार स्थानीय लोगों और पुलिस में टकराव की भी नौबत आई लेकिन उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति बिगड़ने से बच गई। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम अधिकारियों ने संबंधित लोगों को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के मुताबिक कांत एन्क्लेव में कई लोगों ने अवैध रूप से फार्म हाउस बनाकर बाउंड्री कर ली है, जबकि वह कृषि योग्य जमीन है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त लोगों को कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माण तोड़ने को कहा गया था लेकिन वे नहीं माने। बुधवार को नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता 10 बुल्डोजरों, डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा। यह देखते ही वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बाउंड्री तोड़ने का विरोध शुरू कर दिया और कांत एंन्क्लेव के रास्तों को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि नगर निगम की ओर से उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं भेजा गया था। बुधवार को अचानक अधिकारी तोड़फोड़ करने पहुंच गए।
नगर निगम में तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ ओपी मोर ने बताया कि करीब 40 लोगों ने फार्म हाउस के नाम पर अवैध निर्माण कर रखा है।