{"_id":"5e2f17f18ebc3e4b337577b8","slug":"protest-against-caa-now-14-places-in-the-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में अब 14 जगह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, दिन छिपते ही जामा मस्जिद पर भी बैठ जाती हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में अब 14 जगह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, दिन छिपते ही जामा मस्जिद पर भी बैठ जाती हैं महिलाएं
Mon, 27 Jan 2020 10:33 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के खिलाफ शाहीन बाग से शुरू हुआ महिलाओं का प्रदर्शन अब राजधानी में 14 जगह फैल गया है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के कारण 15 दिसंबर से नोएडा-सरिता विहार रोड (रोड नंबर-13ए) पूरी तरह बंद है। इसकी वजह से नोएडा और दक्षिण दिल्ली के लाखों लोग परेशानी झेल रहे हैं। पुलिस के बातचीत कर रास्ता खुलवाने के सारे प्रयासों को प्रदर्शनकारियों ने नाकाम कर दिया है। उधर, शास्त्री पार्क अंडरपास की सर्विस लेन पर भी महिलाओं ने रविवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली में फिलहाल शाहीन बाग व जामिया के अलावा साकेत स्थित हौजरानी गांव, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला के इंद्रलोक, पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट, जामा मस्जिद, पूर्वी दिल्ली के खुरेजी के अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, कर्दमपुरी, मुस्तफाबाद, चांद बाग और खजूरी की श्रीराम कॉलोनी में विरोध-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन छिपने के बाद रोज जामा मसजिद की सीढ़ियों पर बैठकर महिलाएं व बच्चे मोमबत्ती लेकर विरोध जताते हैं। जामा मस्जिद की सीढिय़ों पर बैठकर अपना विरोध जताते हैं। महिलाओं के अलावा स्थानीय लोग और जामिया, जेएनयू, एएमयू, डीयू और दूसरे कॉलेजों के छात्र के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग इनके समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं। रविवार को सभी प्रदर्शन स्थलों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वाजारोहण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।