फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest against bucher in gurgaon

आर्यवेद प्रचार मंडल ने बूचड़खाने का किया विरोध, सीएम को  सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 Jul 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Jul 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
protest against bucher in gurgaon

मांडीखेड़ा में बनने वाले बूचड़खाना के विरोध में शुक्रवार को आर्यवेद प्रचार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शेरसिंह को सौंपा।

विज्ञापन


इस मौके पर आर्य वेद प्रचार मंडल मेवात के प्रधान पदमचंद आर्य, महामंत्री ज्ञानचंद आर्य, आर्य समाज पुन्हाना के संरक्षक सुरेंद्र कुमार आर्य, दया मुनि, धर्मसिंह आर्य गुरुकुल एवं गौशाला उपाध्यक्ष भादस, अमरचंद आर्य, वेदप्रकाश, मनोज कुमार, अमरचंद आर्य मरोडा, सुरेशचंद आर्य, रमशेचंद शर्मा, नरेंद्र पटेल ने कहा कि मांडीखेडा (हरनौल) में बूचड़खाना खोला जा रहा है।
विज्ञापन


जो करीब 8 एकड़ में बनाया जाना है। आर्यसमाज के लोगों ने आरोप लगाया कि मेवात में बूचडखाने की आड़ में गोकशी की जाती है। यहां प्राय: बूचडखाने का लाइसेंस लेकर अवैध रुप से गाय काटी जाती हैं। इसके अलावा बूचडखाने से यहां का वातावरण दूषित हो जाएगा और मेवात में लंबे समय से कायम आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के स्वास्थ्य पर असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि इस बूचड़खाने का मेवात की 36 बिरादरी के लोग विरोध करते हैं। मेवात के मुस्लिम भी इसका विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस बूचड़खाने की स्वीकृति को तुरंत रद्द किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो मेवात का आर्यवेद प्रचार मंडल विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed