{"_id":"df87dde530cff743bac7200cc449f1eb","slug":"protest-against-attack-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
अगवानपुर गांव में भू-माफियाओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में सोमवार को ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे। ग्रामीणों के साथ जिन लोगों के प्लॉटों पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं, वह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रीन एस्टेट एंड एचआरई प्लॉट होल्डर्स एसोसिएशन के सचिव संजय पुंज ने बताया कि 29 मार्च को भू-माफियाओं द्वारा ग्रामीणों पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन
इससे पहले सभी लोग मिलकर कई बार जिला प्रशासन को अपनी समस्या के बारे में पत्र सौंप चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं को पुलिस-प्रशासन का डर नहीं रह गया है, इसलिए उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के लिए हमला किया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन की ओर से भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। ज्ञात हो कि अगवानपुर में 29 मार्च को कुछ हथियारबंद लोगों ने गांव वालों पर हमला कर दिया था।