फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prostitution racket busted in delhi 22 girls and seven pimps arrested

बाइक से जाती थीं सभी: दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 22 लड़कियां व सात दलाल लगे हाथ; ऐसे होता था सौदा

Sat, 22 Mar 2025 09:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

पकड़े गए मुख्य आरोपियों में नाजिम और रिहान शामिल हैं। मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन का कहना है कि अभी गिरोह की जानकारी देना जल्दबाजी होगा। 

विज्ञापन
Prostitution racket busted in delhi 22 girls and seven pimps arrested
दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : freepik

विस्तार

मध्य जिला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह रैपिडो बाइक बुक करने के बाद लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजता था। पिछले करीब तीन दिन से चल रही छापेमारी के दौरा पुलिस ने इस संबंध में अब तक 22 लड़कियों और सात दलालों को पकड़ा है। इसमें कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस लगातार दे रही दबिश
पकड़े गए मुख्य आरोपियों में नाजिम और रिहान शामिल हैं। मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन का कहना है कि अभी गिरोह की जानकारी देना जल्दबाजी होगा। पुलिस लगातार बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बाकी लोगों के पकड़े जाने के बाद पूरे रैकेट का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भेजी जाती है फोटो, फिर होता है रेट तय
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़गंज एरिया में इस तरह के सक्रिय गैंग के बारे में जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट सर्च करने पर कुछ मोबाइल नंबर सामने आते हैं। इन नंबरों पर संपर्क करने पर कुछ युवतियों की फोटो भेजी जाती है। बाद में पैसे भी तय किए जाते हैं।

विज्ञापन

दो होटल में मिलीं छह विदेशी लड़कियां
इसके बाद जिले की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी करना शुरू किया। पहाड़गंज के चूना मंडी स्थित दो होटल से छह विदेशी लड़कियां मिलीं। बाद में 16 और लड़कियों को बरामद किया गया। सेक्स रैकेट चलाने वाले सात दलालों को भी पकड़ा गया। सूत्रों का कहना है कि इनमें नाजिम और रिहान भी शामिल हैं, जो इस रैकेट को चला रहे थे।

बाइक बुक कर ग्राहकों के भेजी जाती थी लड़कियां
जांच में पता चला है कि रैकेट पहले ऑनलाइन ग्राहकों के पास लड़कियों के फोटो भेजते थे फिर लड़की पसंद आने के बाद उसे रैपिडो बाइक बुक कर ग्राहक के पास भेजते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed