दिल्ली में सैक्स रैकेट का खुलासा: डील के बाद पुलिस ने मारा छापा, सात को पकड़ा, 1500 लेकर गया था फेक कस्टमर
एक पुलिसकर्मी को 15 सौ रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस कर्मी की मुलाकात करण चड्ढा से हुई। बातचीत करने के बाद आरोपी ने उन्हें एक महिला से मिलवाया। महिला ने सात युवतियों को पुलिसकर्मी के पास लेकर आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शाहदरा जिला पुलिस ने जगतपुरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने धंधे में शामिल एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को गली नंबर दो अनारकली गार्डन जगतपुरी में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता करने के लिए जिला के स्पेशल स्टाफ और जगतपुरी थाने की एक संयुक्त टीम गठित की गई। निरीक्षक दिनेश आर्या और जगतपुरी थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता करने के बाद टीम सहित मौके पर पहुंचे।
एक पुलिसकर्मी को 15 सौ रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस कर्मी की मुलाकात करण चड्ढा से हुई। बातचीत करने के बाद आरोपी ने उन्हें एक महिला से मिलवाया। महिला ने सात युवतियों को पुलिसकर्मी के पास लेकर आई। महिला ने इन युवतियों में से एक के साथ सौदा तय करने के लिए कहा। सौदा तय होते ही पुलिसकर्मी ने बाहर खड़े पुलिस की टीम को इशारा कर दिया।
इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने वहां पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से रैकेट संचालक, एक महिला और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से रुपये बरामद कर लिए जिसे वह नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी को दिया था। पुलिस ने छह लड़कियों को शारीरिक शोषण होने से बचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।