फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prostitution going on in a hotel in mahipalpur delhi 14 accused arrested

दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा: होटल में पकड़े गए सात महिलाओं समेत 14 आरोपी, मैनेजर सुरेंद्र ऐसे चलाता था पूरा धंधा

Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
सार

पुलिस ने वहां से महिला सरगना, सात महिलाएं, मैनेजर, एजेंट और सर्विस बॉय सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल का रजिस्टर जब्त कर लिया और होटल को सील कर दिया। 

विज्ञापन
prostitution going on in a hotel in mahipalpur delhi 14 accused arrested
पुलिस ने होटल किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने महिपालपुर स्थित एक होटल में चल रहे वेश्यावृति के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने महिला सरगना समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से सात महिलाओं, तीन ग्राहक, दलाल, सर्विस बॉय और होटल का मैनेजर भी शामिल है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। इस बाबत वसंत कुंज उत्तर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वसंत कुंज थाना पुलिस को शुक्रवार को महिपालपुर स्थित होटल स्वीट पैलेस में वेश्यावृति होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही निरीक्षक संजीव मंडल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने महिपालपुर स्थित होटल स्वीट पैलेस में एक फर्जी ग्राहक को भेजा। ग्राहक के सामने गिरोह की सरगना और मैनेजर ने सात महिलाओं को पेश किया। दोनों ने ग्राहक से पैसे लिए। सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वहां से महिला सरगना, सात महिलाएं, मैनेजर, एजेंट और सर्विस बॉय सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल का रजिस्टर जब्त कर लिया और होटल को सील कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को लाने में इस्तेमाल एक कार भी जब्त कर ली। 

विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि होटल स्वीट पैलेस का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच देने पर उन्हें देह व्यापार की इजाजत देता था। पैसे नहीं देने पर वह होटल का कमरा बुक नहीं करता था। सर्विस बॉय और दलाल महिलाओं को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था। 

जांच में पता चला कि गरीबी की वजह से महिलाएं इस धंधे से जुड़ी थी। मैनेजर की मांग करने पर ही सरगना होटल में महिलाओं को मुहैया कराता था। इसके एवज में सरगना उससे कमीशन लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed