{"_id":"615d8acb243e3f14e451a2e0c63829a2","slug":"property-tax-can-be-submitted-online-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 16 Feb 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए अब आपको नगर निगम कार्यालय नहीं जाना होगा। यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा है तो आप कहीं भी बैठे प्रॉपर्टी टैक्स आसानी से भर सकेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम ने नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान शीघ्र और सरल प्रक्रिया से करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है।
इस पहल से गुड़गांव के प्रॉपर्टी मालिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान तेज और सुविधाजनक रूप से कर पाएंगे। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा ने मंगलवार को निगम कार्यालय में इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ एक ऐसे समय पर साझेदारी करके हमें बहुत खुशी है, जब हम प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह पर मजबूती से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कदम से लोगों को फायदा होगा, क्योंकि अब यह सेवा लोगों के दरवाजे तक पहुंच गई है। उन्होंने इस कदम को सराहनीय बताया तथा इस कदम को बड़े प्रोजेक्ट में से एक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सेवा के बाद लोगों को नगर निगम कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा, बल्कि वे अपने घर बैठे ऑनलाईन भुगतान के अलावा, नजदीकी एचडीएफसी बैंक शाखा में प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में लोग ऑनलाईन बिल भुगतान की जरूरत महसूस करते हैं। इससे उन टैक्स दाताओं को भी लाभ मिलेगा, जो खुद नगर निगम कार्यालय जाकर भुगतान नहीं कर सकते।
बैंक के गुड़गांव जोन प्रमुख जसमीत सिंह आनंद ने कहा कि इस समझौते के तहत एचडीएफसी बैंक आरटीजीएस, एनईएफटी और इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर के जरिए प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए अपना इलेक्ट्रोनिक नकद प्रबंधन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगा।
इस पहल से केंद्र एवं राज्य सरकारों के टैक्स भुगतान की सुविधा देने वाले बड़े संस्थानों के रूप में एचडीएफसी बैंक की अग्रणी स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में एचडीएफसी बैंक की 70 शाखाएं हैं और लगभग 13 लाख खाताधारक हैं।
इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता, चीफ इंजीनियर डीआर यादव, एसई प्रदीप कुमार, दलीप साहनी, बैंक के कलस्टर हेड अजय कुमार शर्मा, ट्रेनिंग हेड कल्पना, डीएलएफ फेज-1 के शाखाध्यक्ष आशीष सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।