फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer was dead in a road accident.

सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी मौत

Thu, 05 Feb 2015 01:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Feb 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Property dealer was dead in a road accident.

मंगलवार रात गोविंदपुरम में डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई थी। हादसे में युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक जख्मी हो गए थे। बुधवार को मृतक की पहचान प्रापर्टी डीलर अक्षय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अक्षय पंचशील अपार्टमेंट गोविंदपुरम के टावर नंबर 1 स्थित फ्लैट संख्या 402 में मां,बहन और छोटे भाई के साथ रहता था। पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। मां अध्यापिका हैं। वह बागपत का रहने वाला था।
विज्ञापन


घटनास्थल से लग रहा है कि कार 20 मीटर तक घिसटी। घटनास्थल पर दो कारों के पहियों के निशान मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने अंदेशा जताया है कि अक्षय की कार के अलावा एक और कार भी वहां पर थी जो कि हादसे के बाद से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि या तो कार का पीछा किया जा रहा था या फिर रेसिंग की जा रही थी। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद अक्षय के शव को अंतिम संस्कार के लिए बागपत ले जाया गया है। हादसे के वक्त वह दो दोस्तों को उनके घर सदरपुर कार से ड्रॉप करने के लिए जा रहा था।


पुलिस के मुताबिक कार में अक्षय के अलावा उसके दोस्त प्रिंस-अंकुर सवार थे। दोनों बीबीए स्टूडेंट हैं। प्रिंस ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। अक्षय कार चला रहा था। मृतक के परिजनों ने देर शाम तक शिकायत नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed