फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer looted 28 lakhs on name of Dealing a plot

एक माह से चल रही थी प्लॉट खरीदने को लेकर डीलिंग, प्रॉपर्टी डीलर ने 28 लाख लुटवाए

Tue, 05 Feb 2019 07:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 05 Feb 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Property dealer looted 28 lakhs on name of Dealing a plot
यूपी पुलिस
नजफगढ़ निवासी टैक्स कंसलटेंट अपने घर के पास ही करीब 100 गज का प्लॉट आफिस बनाने के लिए देख रहे थे। इसके लिए साहिबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर से करीब एक महीने से डीलिंग चल रही थी। इस एक महीने में प्रापर्टी डीलर राम ने उनका विश्वास इस कदर जीत लिया कि उन्होंने राम का ढंग से पता जानने की भी कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि शनिवार रात को वह आराधना सिनेमा के पास प्रॉपटी डीलर के आफिस रुपये लेकर पहुंचे थे। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर राम ने उन्हें अकेले प्लॉट मालिक के पास चलने की बात कही।  पीड़ित ने बताया कि वह राम की कार में बैठकर प्लॉट मालिक से मिलने निकले थे।
विज्ञापन


राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास चालक ने कार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से एक सफेद कार ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। इस दौरान पांच बदमाश कार से उतरे और पिस्टल के बल पर उन्हें कार से उतार लिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग लूट लिया। तभी राम कार से उतर कर बदमाशों की कार में सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बदमाश राम की कार में बैठा और ड्राइवर के साथ वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह घटना के बाद काफी ज्यादा घबरा गए थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। रात करीब 12 बजे उन्हें घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके  बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर सीसीटीवी मिलने के बाद रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज की।

पीड़ित ने आरोपी डीलर के दो मोबाइल नंबर पुलिस को दिए। दोनों नंबर शनिवार रात नौ बजे से बंद हैं, साथ ही कार्यालय भी बंद है। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मोबाइल नंबर की जांच की गई तो दोनों फर्जी आईडी पर लिए हुए थे। पुलिस दोनों नंबर के कॉल रिकार्ड की जांच करा रही है।  


सीसीटीवी में कैद हुए तीन बदमाश और कार 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की कार कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना स्थल के पास भी सीसीटीवी लगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश लाल रंग की जैकेट लंबी कद काठी का कैद हुआ है। उसके साथ दो अन्य साथी भी दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी बदमाशों की फुटेज सार्वजनिक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed