{"_id":"5cf0bdfebdec22074857fed4","slug":"property-dealer-and-bystander-killed-in-north-east-delhi-jyoti-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बदमाशों ने जिम से लौट रहे युवक को गोलियों से भूना, बरात देख रहे राहगीर को भी मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बदमाशों ने जिम से लौट रहे युवक को गोलियों से भूना, बरात देख रहे राहगीर को भी मार डाला
Fri, 31 May 2019 11:09 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर में बुधवार रात आपसी रंजिश में छह बदमाशों ने बाइक पर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी के दौरान बरात देख रहे एक राहगीर ने वहां से भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी।
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान गोविंद भाटी उर्फ गोविंदा (28) और राहगीर की पहचान आकाश (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन, आशु और अंकित के तौर पर हुई है, जबकि मुख्य आरोपी अनिल और उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, गोविंद सपरिवार मीत नगर में रहता था।
विज्ञापन
परिवार में पिता राजवीर, मां विमला व अन्य परिजन हैं। गोविंद के पिता का प्रॉपर्टी का काम है। गोविंद अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। वहीं आकाश सपरिवार अशोक नगर में रहता था। परिवार में मां राधारानी, भाई विनोद व अन्य सदस्य हैं। वह चप्पल की दुकान में काम करता था।

घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार रात गोविंद अपने दो दोस्तों चिंटू और रिंकू के साथ बाइक पर जिम से घर लौट रहा था। बाइक चिंटू चला रहा था, जबकि गोविंद सबसे पीछे बैठा हुआ था।
सबोली फाटक 20 फुटा रोड के पास पहले से घात लगाकर बैठे अनिल और उसके पांच साथियों ने तीनों को घेर लिया और गोविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। 8 गोलियां उसे लगीं।
गोलियां चलते ही चिंटू और रिंकू वहां से भाग गए। वहीं कुछ दूर पर खड़े होकर बरात को जाते देख रहा आकाश गोलियां चलने के बाद वहां से भागने लगा। इस पर बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि गोविंद और अनिल के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। दोनों पहले एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवा चुके थे। पुलिस ने छानबीन करते हुए वारदात में शामिल तीन हमलावरों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।