फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealar murdered in gurgaon

गुड़गांव में इनेलो नेता की दिनदहाड़े हत्या

Tue, 13 Jan 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 13 Jan 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
Property dealar murdered in gurgaon

बाइक सवार बदमाशों ने सोहना रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर रज्जे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे हथियार मौके पर छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस यहां आसपास की बिल्डिंगों मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

देर शाम खबर लिखे जाने तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा था। रज्जे जिला युवा इनेलो कार्यकारिणी में महासचिव रह चुके हैं। टिकली गांव निवासी रज्जे यादव पुत्र धर्मबीर मंगलवार दोपहर अपनी कार से सोहना रोड पर जेएमडी गार्डन स्थित सागर रत्ना होटल जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही रज्जे गाड़ी से निकले, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने रज्जे पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कनपटी जबकि दो गोलियां उनकी पीठ पर लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ रज्जे वहीं गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। किसी बड़ी साजिश के अंदेशे के मद्देनजर क्राइम ब्रांच यूनिट भी मौके पर पहुंची।

घायल युवक को इलाज के लिए मेदांता मेडिसिटी ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रज्जे शराब ठेकेदार के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। मंगलवार दोपहर भी वह किसी प्रॉपर्टी के सिलसिले में यहां मिलने आए थे।

बदमाशों के हौसले बुलंद : दहिया
इनेलो के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) रमेश दहिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने के बाद बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं।


उन्होंने पार्टी के युवा नेता की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कार्यकारिणी भंग होने से तीन साल पूर्व वह गुड़गांव जिला इकाई में युवा महासचिव रह चुके हैं।

बाइक सवारों हत्यारों की लोकेशन का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की कई यूनिटें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
किसी भी सूरत में हत्यारों को जल्द पकड़ा जाएगा।
-राजेश कुमार, एसीपी क्राइम गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed