गर्मी में इस बात का रखें खास खयाल वरना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर लोग कहते हैं कि गर्मी के दिनों में कम खाना। लेकिन आहारविदों का कहना है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। कम खाना खाने से धूप लग सकती है और डायरिया भी हो सकता है।
आहारविदों का कहना है कि तरल चीजों के साथ-साथ संतुलित मात्रा में भोजन भी इस मौसम में जरूरी है। भोजन लिए बिना रहना किसी भी बड़ी बीमारी की शुरूआत हो सकती है।
बीके अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में चाहे जितना पानी पीया जाए लेकिन वह पसीने और पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। जिससे शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है।
भरपूर मात्रा में पिएं पानी
गर्मियों में अगर कोई व्यक्ति लगातार भोजन के प्रति लापरवाह रहता है तो उसके शरीर में पौष्टिक तत्वों का कमी हो जाती है। जिससे कमजोरी, लो-ब्लडप्रेशर, पेट में जलन, डायरिया, लू लगने जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
यही नहीं भोजन न करने से त्वचा भी रूखी हो जाती है। क्योंकि भोजन में ऐसे कई तत्व होते हैं जो त्वचा को नेचुरल मॉस्चराइजर उपलब्ध करवाते हैं। बीके अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन छह से सात सौ मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जिनमें से 55 प्रतिशत मरीज डायरिया, लू, स्किन और पेट संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं।
गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में पूछने पर आहारविद डॉ. रेनू ने बताया कि इन सब समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है कि शरीर में पानी की मात्रा कम न हो। इसके अलावा रसदार फलों व सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
क्या खाएं क्या न खाएं
गर्मियों में वैसे तो हरी सब्जियां, रसदार फल और लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए पर आप आगे लिखी सूची में से चीजें खाएंगे तो गर्मियों में बीमार होने की संभावना कम होगी। जैसे हरे पत्तेदार सब्जियां एवं फल, खाने के साथ दही, लस्सी, खाने से पहले सलाद, नारियल का पानी पीएं, गन्ने के रस की जगह गन्ना खाना फायदेमंद, आम का पन्ना।
इस मौसम में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम अगर अपने भोजन में शामिल न करें तो अच्छा है। जैसे- मिर्च और तला हुआ भोजन न लें, मांसाहारी भोजन रोजाना न खाएं, जंक फूड न खाएं।