फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Promise unfulfilled even after 5 years: No streetlights installed on the Badkali-Nagina road; public resentment grows.

5 साल बाद भी अधूरा वादा: बडकली-नगीना मार्ग पर नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें, लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
नूंह। बड़कली से नगीना मुख्यमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें न लगने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वर्ष 2021 में फिरोजपुर विधानसभा के महु चोपड़ा में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की थी, लेकिन करीब पांच साल बाद भी सड़क रात के समय अंधेरे में डूबी रहती है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रजत जैन ने कहा कि यह प्रमुख मार्ग है, जहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। लाइटों के अभाव में दुर्घटनाओं व आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के उप-विभागीय अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पहले यह कार्य पंचायती राज विभाग के अधीन था, जिसे अब लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे दोबारा पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। फिलहाल औपचारिकताओं के चलते परियोजना लंबित है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वर्षों पुरानी घोषणा आखिर कब धरातल पर उतरती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed