{"_id":"7546551aca6649da7daf4e442f03ad5a","slug":"prolems-due-to-fog-and-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कोप ने ये क्या कर दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कोप ने ये क्या कर दिया?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में भले ही धूप खिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही घना कोहरा रेलवे ट्रैक और रनवे को अपनी गिरफ्त में ले ले रहा है।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही करोडों का राजस्व घाटा भी हो रहा है। आम आदमी भी ठंड के प्रकोप से कांप रहा है।
रेलवे ट्रैक पर दृश्यता की कमी के कारण ट्रेन अभी भी ठिठक-ठिठक कर चल रही हैं, तो हवाई सेवाएं भी ठप पढ़ती जा रही हैं। उत्तर भारत से चलने वाली सौ से अधिक ट्रेन मंगलवार को कोहरे की भेंट चढ़ गईं। इसके कारण यात्रियों की परेशानी अभी भी बनी हुई है।
70 से अधिक ट्रेन घंटों लेट चली तो वहीं दिल्ली से छूटने वाली 27 ट्रेन परिवर्तित समय से चलीं। मंगलवार सुबह 6:40 बजे दिल्ली से रवाना होने वाली महानंद ट्रेन एक दिन बाद बुधवार को सुबह 4:50 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
इस लेटलतीफी के कारण बहुत से लोगों के जरूरी काम तो रुके ही साथ ही ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसी तरह कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन को देर रात ढाई बजे के लिए पुनर्निधारित किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम के साफ होने की संभावना कम ही है। शाम तक बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन