{"_id":"64eecabd15c33ddf4608bbc5","slug":"programs-started-in-delhi-university-colleges-regarding-g-20-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit: जी-20 को लेकर डीयू के कॉलेजों में कार्यक्रमों का आगाज, अमेरिका को लेकर आयोजित हुआ पहला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20 Summit: जी-20 को लेकर डीयू के कॉलेजों में कार्यक्रमों का आगाज, अमेरिका को लेकर आयोजित हुआ पहला कार्यक्रम
Wed, 30 Aug 2023 10:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:21 AM IST
सार
कार्यक्रम में डीयू संस्कृति परिषद के चेयर पर्सन अनूप लाठर और संस्कृति परिषद के डीन प्रोफेसर रविंदर कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में कोरियोग्राफर और शास्त्रीय नर्तक गुरु कनिका घोष उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय की संस्कृति परिषद की ओर से कॉलेजों में जी-20 के कार्यक्रमों का आगाज हो गया। तीन महीने तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में कल्चरल कम अकादमिक एक्टिविटी के तहत पहले कार्यक्रम का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर एडीसी और महालेखा परीक्षक राजवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीयू संस्कृति परिषद के चेयर पर्सन अनूप लाठर और संस्कृति परिषद के डीन प्रोफेसर रविंदर कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में कोरियोग्राफर और शास्त्रीय नर्तक गुरु कनिका घोष उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि राजवीर सिंह ने अंग्रेजों द्वारा विकसित किए गए शैक्षिक एवं शैक्षणिक पाठ्यक्रम को बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्कृति परिषद के चेयर पर्सन अनूप लाठर ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनने के लिए वर्तमान समय में नई तकनीक और नए विचारों को अपनाना होगा। संस्कृति परिषद के डीन प्रोफेसर रविंदर कुमार ने युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए डीयू द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल और निर्णयों पर चर्चा की। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता में भारत की यात्रा और इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य फोकस भारत अमेरिका संबंधों पर रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगीत के साथ-साथ शास्त्रीय और अमेरिकी नृत्य शैलियों वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी गई। एक पैनल डिस्कशन भी हुआ। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. हेम चंद जैन ने कार्यक्रम में भारत-अमेरिका के बीच शिक्षा के क्षेत्र में नवीन पहलों पर प्रकाश डाला। मालूम हो कि जी-20 में भारत की अध्यक्षता को लेकर डीयू ने भी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। इसके तहत डीयू कल्चर काउंसिल द्वारा 29 नवम्बर तक विभिन्न कॉलेजों और विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन