फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Professor Najma Akhtar become Jamia millia islamia First Woman Vice-Chancellor

प्रो. नजमा बनीं जामिया की पहली महिला कुलपति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

Fri, 12 Apr 2019 07:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Professor Najma Akhtar become Jamia millia islamia First Woman Vice-Chancellor
प्रो. नजमा अख्तर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नई व पहली महिला कुलपति - फोटो : अमर उजाला

प्रो. नजमा अख्तर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नई व पहली महिला कुलपति बन गई हैं। वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा मोतीहारी विश्वविद्यालय बिहार और आईसीएचआर के मेंबर सेक्रेटरी व बीएचयू के प्रो. रजनीश शुक्ला महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति बनाए गए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम एक साल से खाली पड़े कुलपति के पदों के लिए दूसरे पैनल में भेजें नामों में से चयन कर मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही संबंधित विश्वविद्यालयों को नए कुलपति की नियुक्ति की जानकारी भेज दी गई है। पिछले एक साल से तीनों विश्वविद्यालयों में कुलपति का पद खाली पड़ा था। तीनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अगले पांच सालों के लिए कुलपति पद की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


जामिया के इतिहास में सर्वोच्च पदों पर दोनों महिलाएं
देशभर में और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सौ साल के इतिहास में पहली बार विश्वविद्यालय की सर्वोच्च कमान दो महिलाओं के हाथ में होगी। मोदी सरकार ने 2018 में मणिपुर की राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला को कुलाधिपति (चांसलर) नियुक्ति किया था। अब 2019 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (न्यूपा) की प्रमुख डॉ. नजमा अख्तर को कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल देशभर में किसी भी विश्वविद्यालय के दोनों सर्वोच्च पदों पर महिलाएं नहीं हैं। प्रो. नजमा अलीगढ़ मुस्लिम विवि, कुरुक्षेत्र विवि से पासआउट हैं। इन्होंने दो किताब भी लिखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएचआर के मेंबर सेक्रेटरी बनें वर्धा विवि के कुलपति
आईसीएचआर (इंडियन काउंसिल फॉर हिस्टोरिकल रिसर्च) के मेंबर सेक्रेटरी डॉ. रजनीश कुमार शुक्ला महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति बनाए गए हैं। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व प्रसिद्ध शिक्षाविद भी हैं। प्रो. शुक्ला ने आईसीएचआर के मेंबर सेक्रेटरी पद पर तैनात होने के दौरान भारतीय इतिहास में शोध कार्यों के लिए नए आयाम व योजनाएं बनाई, ताकि हिंदू इतिहास से जुड़ी सही जानकारियों से युवा पीढ़ी रूबरू हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed