फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Professor Mamta said I am Sanatani Brahmin what is problem in name of Ram

ABES College Row: प्रोफेसर ममता बोलीं- मैं सनातनी ब्राहमण... राम के नाम से भला क्या परेशानी, रखे नवरात्र व्रत

Sun, 22 Oct 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

प्रोफेसर ममता ने रविवार को वीडियो जारी कर कहा, छात्र को भगवान श्रीराम का नारा लगाने के लिए नहीं, बल्कि काॅलेज के अनुशासन को तोड़ने के लिए उतारा गया था। सब कुछ साफ हो जाने के बावजूद कुछ लोग उन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगी।

विज्ञापन
Professor Mamta said I am Sanatani Brahmin what is problem in name of Ram
प्रोफेसर श्वेता शर्मा और ममता गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं ब्रज की रहने वाली सनातनी ब्राहमण हूं, मुझे भला भगवान राम के नाम से क्यों परेशानी होगी, पूरे मामले को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है... यह कहना है कि एबीईएस कॉलेज से निलंबित की गईं प्रोफेसर ममता गौतम का। उन्होंने रविवार को वीडियो जारी कर कहा, छात्र को भगवान श्रीराम का नारा लगाने के लिए नहीं, बल्कि काॅलेज के अनुशासन को तोड़ने के लिए उतारा गया था। सब कुछ साफ हो जाने के बावजूद कुछ लोग उन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगी।

विज्ञापन



ममता गौतम का कहना है कि उन्होंने नवरात्र में पूरे नौ दिन के व्रत रखे हैं। रोज भगवान की पूजा करती हैं। भगवान राम में उनकी अटूट आस्था है। इसके बावजूद पूरे मामले को इस तरह से रंग दिया गया जैसे उन्होंने श्रीराम का नारा लगने का विरोध किया। निलंबित की गईं दूसरी प्रोफेसर श्वेता शर्मा का कहना है कि इस प्रकरण से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। यह मामला ऐसा नहीं था जिसे इतना तूल दिया जाता। अब इस पर विराम लगना चाहिए। इस मामले में कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
कालेज के इंडक्शन कार्यक्रम में अपनी परफोरमेंस से पहले एक छात्र ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। इस पर प्रोफेसर ममता गौतम और श्वेता शर्मा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसे मंच से नीचे उतार दिया। कुछ छात्रों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की और हंगामा प्रदर्शन किया। पूरे प्रकरण का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। भाजपा के सांसद और विधायक छात्र के पक्ष में आ गए। इसके बाद काॅलेज प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट का हवाला देकर दोनों प्रोफेसर को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

छात्र ने कहा, मेरे खिलाफ बनाया जा रहा माहौल
जय श्रीराम का नारा लगाने पर जिस छात्र को मंच से नीचे उतारा गया, उसका कहना है कि उसके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उसे डर है कि कहीं उसका कोई नुकसान न हो जाए। उसने सफाई दी है कि उसका नारा लगाने का कोई इरादा नहीं था। वह जब मंच पर पहुंचा तो सामने बैठे छात्रों ने जोर से जय श्रीराम का नारा लगाया। उसने उनकी प्रतिक्रिया में जय श्रीराम बोला था। इस पर उसे मंच से उतार दिया गया। इसके बाद जैसे ही इस मामले का वीडियो वायरल हुआ, कॉलेज के कई प्रोफेसरों ने उससे जबरन माफीनामा लिखवाया। प्रोफेसरों ने उसका फोन भी छीन लिया। छात्र ने बताया कि अभी तो कोई समस्या नहीं है लेकिन 25 अक्टूबर को कॉलेज खुलने के बाद परेशानी खड़ी हो सकती है।

छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों प्रोफेसर को निलंबित किया गया है। इस मामले में छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी। न ही उनकी पढ़ाई प्रभावित होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed