{"_id":"5e0d30c68ebc3e8812751963","slug":"professor-ilyas-hussain-becomes-pro-vice-chancellor-of-jamia","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर इलियास हुसैन बने जामिया के प्रो वाइस चांसलर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर इलियास हुसैन बने जामिया के प्रो वाइस चांसलर
Thu, 02 Jan 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर इलियास हुसैन प्रो वाइस चांसलर नियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो नज्मा अख्तर ने फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के वरिष्ठ प्रोफेसर इलियास हुसैन को प्रो वाइस चांसलर (सम कुलपति) नियुक्त किया है।
विज्ञापन
प्रो हुसैन को रिसर्च मेथडोलाजी, डिस्टेंस एजुकेशन और उच्च शिक्षा के वित्त पोषण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है। वह जामिया के स्कूलों के आनरेरी डायरेक्टर और जामिया की फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के डीन भी रहे हैं।
विज्ञापन
वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया के पूर्व छात्र हैं और उनका शिक्षण व शोध में लगभग साढ़े तीन दशकों का अनुभव है। छात्र कार्यक्रम के निर्माण और डिजाइन में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने बी. एड और एम. एड के लिए अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम डिजाइन करने में उनका सहयोग लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने हरियाणा शिक्षा योजना और एमएचआरडी की नई शिक्षा नीति में भी योगदान दिया। प्रो इलियास के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई पेपर प्रकाशित हुए हैं।
उन्होंने 5 पुस्तकें लिखीं और 2 पुस्तकों का संपादन किया है। वह विभिन्न शैक्षणिक बोर्ड और विभिन्न विश्वविद्यालयों और निकायों की सलाहकार समितियों से जुड़े रहे हैं।