फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prof, anand kumar says the aap war will go to bedrooms

आनंद कुमार की धमकी, अब लड़ाई बेडरूम तक जाएगी

Mon, 30 Mar 2015 06:15 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
Prof, anand kumar says the aap war will go to bedrooms

योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण समेत चार वरिष्ठ नेताओं पर कार्रवाई, आंतरिक लोकपाल को हटाने जैसे बड़े कदम उठाने के बावजूद आम आदमी पार्टी में मची कलह और बगावत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में पहले से ही योगेंद्र-प्रशांत खेमे के कारण बगावत झेल रहे पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


इसका कारण है पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा उठाया जा रहा पार्टी के खिलाफ बगावती सुर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय परिषद की बैठक से निकाले गए प्रो. आनंद कुमार की बातों ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'आम आदमी पार्टी में आपसी विवाद अब किसी भी स्तर पर जा सकता है। लड़ाई अब बेडरूम, ड्राइंगरुम और रात के अंधेरों तक जाएगी।' यह बात उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल से नाराज हैं ‌विधायक!

Prof, anand kumar says the aap war will go to bedrooms

गौरतलब है कि आप नेता कुमार विश्वास पर पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की एक वॉलेंटियर के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप किसी अज्ञात व्यक्ति ने केजरीवाल को मेल भेजकर की थी।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब पार्टी के दस विधायक सीएम केजरीवाल से नाराज हैं। इनके नाराजगी की वजह उनके विरोधियों को संसदीय सचिव बनाकर मंत्री का दर्जा दिया जाना है।

विधायकों का यह समूह इस बात से बहुत ही नाखुश हैं और विरोध करने के लिए मौके की तलाश में है। और अगर ऐसा हुआ यकीनन सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

बता दें कि एक संसदीय सचिव को मंत्री के बराबर दर्जा मिलता है, जिसकी वजह से उसे गाड़ी, पर्सनल सेक्रेटरी, कार्यालय की सुविधा आदि सब मिल जाते हैं।

केजरीवाल ने कहा, पार्टी में सब ठीक है

Prof, anand kumar says the aap war will go to bedrooms

इस बीच सोमवार को आप के संयोजक केजरीवाल ने पार्टी में इतना हंगामा हो जाने के बाद भी सबकुछ ठीक होने का दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है।

बता दें कि पीएसी के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद प्रशांत भूषण ‌और योगेंद्र यादव ने बैठक में मारपीट का आरोप लगाया था।

साथ ही प्रशांत भूषण व रमजान चौधरी ने केजरीवाल कैंप पर बैठक का एडिटेड ‌वीडियो जारी करने का आरोप लगाया है। बागी नेताओं का दावा है कि जारी वीडियो में 15 मिनट का वो हिस्सा एडिट कर दिया गया है जिसमें केजरीवाल के इशारे पर विधायक बैठक में हंगामा कर रहे थे।

इन्हीं सब को लेकर जब केजरीवाल से आम आदमी पार्टी की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में सब ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed