फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Proclaimed criminal committed crime as soon as he was released on bail, caught within 48 hours

Delhi NCR News: घोषित बदमाश ने जमानत पर छूटते ही की वारदात, 48 घंटे में फिर हुआ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
नबी करीम थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। नबी करीम में जमानत पर छुटते ही एक बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 48 घंटे में ही पकड़ा गया। आरोपी की पहचान नबी करीम वासी विनय (37) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 22 फरवरी को एक महिला ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि 21 फरवरी की रात लगभग पौने दो बजे से दो के बीच उसकी गैरमौजूदगी में बदमाश ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने घर से जेवरात के अलावा 40 हजार नकद चुरा लिए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक मुंह ढके हुए महिला के घर में दाखिल होते हुए देखा गया। बाद में उसकी पहचान विनय के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने नबी करीम से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात में अपना होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक मामले में दो दिन पहले ही अदालत से उसे जमानत मिली थी। अब दोबारा वह जेल पहुंच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed