{"_id":"11a61b15e096c0ed9a80e2f112bb243f","slug":"problem-will-be-for-who-did-not-pay-property-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वालों पर गिरेगी गाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Oct 2015 04:41 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अपना खजाना भरने के लिए कमर्शियल परिसरों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने टैक्स नहीं देने वालों की पहचान करके 30 हजार परिसरों को नोटिस भेज दिए हैं।
विज्ञापन
जबकि करीब 90 हजार परिसरों को नोटिस देने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार से राजस्व का हिस्सा नहीं मिलने के मामले को लेकर दक्षिण दिल्ली नगर निगम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। इस संबंध में स्थायी समिति की मंगलवार को एक प्रस्ताव पास करके आयुक्त को निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्थायी समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने प्रस्ताव रखते हुए बताया कि दिल्ली सरकार से राजस्व नहीं मिलने पर उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने उनको निर्देश दिया है कि वह इस मामले में नगर निगम की ओर से याचिका दाखिल कराए और सदन की बैठक में चर्चा कराई जाए।