फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prize of 50 thousand declared on former MLA Ramvir Shaukeen

दिल्ली: पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पर 50 हजार का इनाम घोषित

Wed, 21 Aug 2019 06:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 21 Aug 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Prize of 50 thousand declared on former MLA Ramvir Shaukeen
रामवीर शौकीन - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पूर्व कांग्रेस विधायक व गैंगस्टर नीरज बवानिया के मामा रामवीर शौकीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बहुत जल्द इनाम राशि बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली पुलिस ने रामवीर शौकीन को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमर उजाला की पड़ताल: दिल्ली में खुद रहें सतर्क, तीसरी आंख नहीं भरोसेमंद
विज्ञापन


सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा रामवीर की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की अधिकारियों की मानें तो रामवीर नेपाल भाग चुका है और मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर, 2018 को कांग्रेस के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को बागपत पुलिस इलाज के लिए को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। वहां वह एक पेड़ के पास पत्नी व रिश्तेदारों से बात कर रहा था। बागपत पुलिस कुछ दूरी पर थी।

दोपहर करीब डेढ़ बजे पेड़ की आड़ लेकर पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए वह फरार हो गया था। बागपत पुलिस की शिकायत पर  सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया। रामवीर शौकीन दिल्ली के बड़े गैंगस्टर व इस समय जेल में बंद नीरज बवानिया का मामा है। शौकीन मुंडका से कांगेस से विधायक रह चुका है। 


रामवीर पर आरोप है कि उसने उप्र के अपराधी अमित भूरा को उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से भगाने में मदद की। उत्तराखंड पुलिस भूरा को बागपत कोर्ट में पेश करने जा रही थी। तभी बागपत के क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास भूरा को छुड़ाया गया और पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए थे।

इस अपराध में शौकीन ने गैंगस्टर नीरज बवानिया का साथ दिया और लूटी गई एके-47 अपने पास छिपा ली। बाद में एके-47 को जमीन में दबाकर छिपा दिया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब एक वर्ष की मेहनत के बाद रामवीर शौकीन को गिरफ्तार किया था और उस पर मकोका लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed